रायपुर, 30 दिसंबर 2019
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दैनिक चिंतक समाचार पत्र के संपादक श्री सुनील गुप्ता की माता श्रीमती विमला देवी गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्रीमती गुप्ता का आज दुर्ग में निधन हो गया। वे 74 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती विमला देवी गुप्ता के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
