रायपुर : आबकारी टीम ने दबिश देकर 103 बल्क लीटर मदिरा बरामद किया

   रायपुर, 30 दिसंबर 2019

कलेक्टर रायपुर के निर्देश पर आबकारी उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिला रायपुर की आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 28 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 26 न्यम कलिंग नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर में दबिश देकर 84 बलक लीटर मध्यप्रदेश की विदेशी मदिरा एवं 19 लीटर देशी मदिरा बरामद किया गया है।

आबकारी उपायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार जिला आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा घर की तलाशी लेकर 9 पेटी 16 नग पाव कुल 466 नग पाव मध्यप्रदेश की विदेशी शराब और एक पेटी 32 नग मशाला मदिरा 79 नग पाव एवं 25 नग प्लेन मदिरा बरामद किया गया। अवैध शराब पाए जाने के कारण संबंधित के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *