नई दिल्ली। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर आग लगने की खबर है। यह घटना 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर शाम 7 बजकर 25 मिनट की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 9 दमकलें मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची हैं। सूत्रों के अनुसार यह आग की घटना बहुत बड़ी नहीं है। PMO ने ट्वीट करते बताया कि “शॉर्ट सर्किट की वजह से 9, लोक कल्याण मार्ग में मामूली आग लगी थी। यह पीएम के आवासीय या कार्यालय क्षेत्र में नहीं, बल्कि एलकेएम परिसर के एसपीजी रिसेप्शन क्षेत्र में थी।”
प्रधानमंत्री आवास पर आग लगने की खबर, 9 दमकलें मौके पर पहुंची
