विदाई की बेला में भावुक हुए थाईलैंड के कलाकार, कहा- छत्तीसगढ़ है हमारा दूसरा घर, सीएम बोले- We will miss you too

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में 25 राज्य और 6 देशों के कलाकारों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ वासियों को अलग—अलग राज्यों और देश की आ​दिवासी संस्कृति से अवगत होने का मौका मिला। मेहमान कलाकारों ने मोहक प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ वासियों का दिल जीत लिया। वहीं, छत्तीसगढ़ वासियों के आदर सत्कार से मेहमान कलाकारों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन के बाद सभी कलाकार छत्तीसगढ़ से विदा लिए। इस दौरान थाईलैंड के कलाकारों का एक भावुक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को सीएम भूपेश बघेल ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है।

हम सब आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि आप जल्द ही दोबारा छत्तीसगढ़ आएँगे।

जाते वक़्त थाईलैंड की टीम ने छत्तीसगढ़ को अपना “दूसरा घर” कहा है। हम सब आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि आप जल्द ही दोबारा छत्तीसगढ़ आएगे। We will miss you too.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *