अंबिकापुर,31 दिसंबर 2019। उत्तरी छत्तीसगढ में ठंड के तेवर बेहद तीखे हैं। पाट ईलाकों में तो ठंड का अंदाज ऐसा है कि थाली में पानी भर कर रखिए, अल सुबह पानी की जगह बर्फ़ होती है। सरगुजा संभाग जो उत्तरी छत्तीसगढ़ को समेटे हुए है, वहाँ ठंड को देखते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने स्कुलों का अवकाश बढ़ाने और अलाव की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री अमरजीत भगत ने सरगुजा कमिश्नर को दूरभाष पर निर्देश दिए
संभाग में ठंड बेहद ज़्यादा है, ऐसे मौसम में बच्चों को स्कूल भेजना सही नहीं होगा.. इसलिए बेहतर है कि स्कुलों में शीतकालीन अवकाश पाँच जनवरी तक बढ़ाया जाए.. वहीं आबादी क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था भी कराई जानी चाहिए”
ठंड को देखते हुए स्कुलों का अवकाश बढाया जाना बेहद जरुरी था.. वहीं आबादी ईलाकों में अलाव की व्यवस्था भी जरुरी है, मैंने इन्ही दो के निर्देश दिए हैं.. मुझे शाम तक क्रियान्वयन की अपेक्षा भी है”
