साध्‍वी निरंजन ज्‍योति का प्रियंका वाड्रा पर हमला, कहा- अपने नाम से गांधी हटा दें और…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ‘भगवा’ को लेकर सियासत गरमा गई है। राज्य के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के बाद अब केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता साध्‍वी निरंजन ज्‍योति ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला है। साध्‍वी निरंजन ने मंगलवार को कहा है कि प्रियंका को अपना सरनेम ‘गांधी’ से बदलकर फ‍िरोज प्रियंका (Feroze Priyanka) कर लेना चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करने के दौरान साध्‍वी ने कहा कि, ‘प्रियंका भगवा को नहीं समझ सकती हैं क्‍योंकि वह फर्जी गांधी हैं। उन्‍हें अपने नाम के आगे से गांधी उपनाम हटा लेना चाहिए और फ‍िरोज प्रियंका कर लेना चाहिए।’ उन्‍होंने आगे कहा कि असल में प्रियंका को यूपी की योगी सरकार से दिक्कत है, क्‍योंकि वह राज्य में अपराधियों और उपद्रवियों पर नकेल कस रही है। प्रियंका को यह सपष्ट करना चाहिए कि क्या वह उपद्रवियों के साथ हैं।

इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका गांधी को भगवा के संबंध में और अध्‍ययन करने की नसीहत भी दी। उन्‍होंने कहा है कि भगवा ज्ञान और आत्मीयता का प्रतीक है। साध्‍वी निरंजन ने प्रियंका से यह भी सवाल किया कि जिन लोगों ने निर्दोष लोगों को पीटा था और पुलिस पर पत्थर फेंके थे, क्‍या उन्हें सजा मिलनी चाहिये या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *