रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के आम निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले दिन 31 दिसम्बर तक कुल नौ हजार 533 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड पंच के 8 हजार 008 पदों के लिए 8 हजार 282, सरपंच के 641 पदों के लिए एक हजार 017, जनपद पंचायत सदस्य के 89 पदों के लिए 221 तथा जिला पंचायत सदस्य के 14 पदों के लिए 13 नामांकन पत्र 31 दिसम्बर को प्राप्त हुए। इस तरह दूसरे दिन कुल 8752 पदों के लिए 9 हजार 533 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।
पंचायत आम निर्वाचन: अब तक 9 हजार 533 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
