दिल्ली की लड़कियों के साथ 5 युवक आपत्तिजनक हालत में दबोचे…ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडा फोड़

जयपुर। राजधानी पुलिस ने स्पा और मसाज पार्लर में दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जयपुर की जालूपुरा पुलिस ने तीन युवतियों समेत आठ लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवतियां दिल्ली की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को स्पा और मसाज पार्लर जिस्मफरोशी के धंधे की जानकारी मिली थी। जालूपुरा थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पिंकसिटी हैवन्स स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में गलत काम होने की मुखबिर से लगातार सूचनाएं मिलने पर एक टीम का गठन किया गया, जिसने सेंटर पर बोगस ग्राहक भेजकर सौदा तय किया और फिर टीम ने इशारा पाकर सेंटर में दबिश दी।

पुलिस ने बताया कि जयपुर के अंबर टॉवर में एक महीने पहले पिंकसिटी हैवन्स स्पा सेंटर खुला था। यहां पर दिल्ली की तीनों लड़कियों को प्रति माह की पगार पर रखा गया था। वहीं अब दबिश के बाद पता चला कि यहां तीनों लड़कियों से सेक्स का धंधा चलाया जा रहा था। युवतियों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *