भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों के लिए लगातार रेलवे नौकरी का मौका दे रहा है। इस बार साउथ ईस्टर्न रेलवे कि तरफ से कुल 1785 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप यह नौकरी पाना चाहते हैं, इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 04 जनवरी, 2020 से 03 फरवरी, 2020 तक खुली रहेंगी।
महत्त्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 04 जनवरी, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 03 फरवरी, 2020
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
अपरेंटिस 1785
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा में 50% अंकों के साथ और संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास किया होना आवश्यक है। अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित अन्य योग्यताओं की अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें।
आवेदन शुल्क :
एससी / एसटी / महिला / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा।
