48 वां जन्मदिन मनाएंगी प्रियंका गांधी अमेठी में आज

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Wadra) का जन्मदिन है. इस खास दिन को उन्होंने पार्टी के नाम किया है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पार्टी संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने के प्रयास में जुटीं कांग्रेस महासचिव 12 जनवरी को अपना जन्मदिन अमेठी में मनाएंगी. इस मौके पर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित भी करेंगी. प्रियंका इसके बाद अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर 16 से लेकर 19 जनवरी तक चलाने जा रही हैं.

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय को एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने रायरबेली के चार दिवसीय दौरे के दौरान 16 से 19 जनवरी तक कांग्रेस के जिला व शहर अध्यक्षों को दो-दो दिन प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी दी है. उनके इस दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बेहद सक्रिय है.

प्रियंका अपने चार दिवसीय दौरे में दो दिन पूर्वी यूपी और दो दिन पश्चिमी यूपी के सभी शहर व जिला अध्यक्षों से मिलेंगी और उन्हें प्रशिक्षण दिलाएंगी. चारों दिन प्रियंका प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी. कार्यक्रम के लिए निर्धारित प्रत्येक विषय को समझाने के लिए विशेषज्ञ भी आमंत्रित किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *