रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब के  लोगो का किया विमोचन 

    रायपुर, 14 जनवरी 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज युवा महोत्सव के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में गठित होने वाले राजीव युवा मितान क्लब के लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह क्लब प्रदेश के हर गांव में गठित होगा। क्लब को युवा विकास की गतिविधियां चलाने के लिए हर महीने 10 हजार रूपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से इस क्लब की सदस्यता लेने का आव्हान किया। उल्लेखनीय है कि समाज सुधारक, युगपुरूष और महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से आज 14 जनवरी तक तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। युवा महोत्सव में प्रदेशभर से 7 हजार से अधिक युवा कला, संस्कृति, खेल में हिस्सा लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *