धमतरी : नगरपालिक निगम धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर, पार्षदों का कार्यभार ग्रहण समारोह 15 जनवरी को : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में

धमतरी, 14 जनवरी 2020

नगरपालिक निगम धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर, अध्यक्ष (स्पीकर) और पार्षदों का कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन 15 जनवरी को किया जा रहा है। स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, विधायक कोण्डागांव श्री मोहन मरकाम कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू, पूर्व विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा, श्री हर्षद मेहता, श्री गिरीश देवांगन, श्री रामगोपाल अग्रवाल तथा श्री मोहन लालवानी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *