दुर्ग. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिले के भिलाई (Bhilai) से शाम को अपहरण (Kidnapped) किया गया 10 वर्षीय बच्चा मिल गया है. पुलिस (Police) ने बच्चे को सेक्टर-6 के बीएसपी (BSP) के खंडहर मकान के पास बरामद किया है. भिलाई (Bhilai) के नेहरू नगर (Neharu Nagar) से बच्चे का अपहरण किया गया था. पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बच्चे को खाना खिलाने व मोबाइल फोन का लालच देकर आरोपी अपने साथ ले गया था.
नेहरू नगर के वाॅम्बे आवास में रहने वाले 10 वर्षीय बालक का बीते मंगलवार की शाम को खेलने के दौरान अपहरण हो गया था. सूचना पर पुलिस रात भर नाकेबंदी कर बच्चे की तलाश आरंभ की और आखिरकार सुबह पुलिस को मामले में सफलता मिल गई. पुलिस ने अपहरण किए हुए बालक को सकुशल सेक्टर 6 में बीएसपी प्रशासन द्वारा कंडम घोषित कर तोड़ा गई खंडहरनुमा बिल्डिंग से बरामद कर लिया.
आदतन अपराधी है आरोपी
दुर्ग के एएसपी रोहित झा ने बताया कि इस मामले में पुलिस बालक से पूछताछ के माध्यम से फरार हो गए आरोपी तक भी पहुंच गई और उसे भी गिरफतार कर लिया गया है. आरोपी का नाम संजय बताया जा रहा है. पूरा वाक्या क्या है और क्यों इस घटना को आरोपी ने अंजाम दिया, फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले पर से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चे के परिवार का नजदीकी है और उसका पेशा अपराधियों वाला ही है.
