राजनांदगांव की कोमल श्रीवास छत्तीसगढ़ की पहली महिला शूटर…राइफल इंटरशूट में हिस्सा लेने नीदरलैंड जाएगी

रायपुर. राजनांदगांव की कोमल श्रीवास छत्तीसगढ़ की पहली महिला शूटर हैं। अब नीदरलैंड में ४ से ९ फरवरी के बीच होने जा रहे १० मीटर राइफल २०२० इंटरशूट में हिस्सा लेने के बाद वे प्रदेश की पहली महिला इंटरनेशनल शूटर बन जाएंगी। इससे पहले कोमल ने २०१९-२० में नेशनल चैम्पियनशिप सहित कई अवार्ड अपने नाम किए हैं।
तकरीबन तीन साल पहले में राजनांदगांव के दिग्विजय कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई के दौरान कोमल ने अपनी उपलब्धियों और आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए तत्कालीन सीएम डॉ. रमन ङ्क्षसह से मदद की गुहार लगाई थी। रमन ने उसे एक लाख रुपए की सहायता दी और नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट में दाखिला दिलाया। बाद में सोनमणि वोरा ने भी दो लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता दी। इसी के सहारे कोमल की ट्रेनिंग शुरू हुई और इन तीन सालों में उसने कई नेशनल अवार्ड अपने नाम किए।
बंदूक से टारगेट छूने ही निकलती है गोली
हाईस्कूल में जब एनसीसी ज्वाइन किया, तभी से कोमल ने निशानेबाजी में जुनून तलाश लिया। अब तो गोली जैसे टारगेट छूने के लिए ही निकलती है। कहीं भटकती नहीं। कोमल स्कूल लेवल पर ही सीएचएम रह चुकी है। सीनियर विंग में सीनियर अंडर अफसर भी रहीं।

कोमल को हालही में
मिले ये अवार्ड
२०१८-१९ में नई दिल्ली के डीजी एनसीसी ने कोमल को एनसीसी अचीवर्स अवार्ड से नवाजा।
२०१८-१९ में स्वामी विवेकानंद अवार्ड मिला।
२०१८-१९ में ही उन्हें वीरता अवार्ड दिया गया।
२०१८-१९ में ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह मैच में हिस्सा लिया।
२०१९ में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नई दिल्ली काम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ से एकमात्र कोमल ने भाग लिया।
२०१९-२० में नेशनल चैम्पियनशिप जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *