रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किए जाएंगे पूर्व सीएम रमन सिंह के OSD ओपी गुप्ता

रायपुर: नाबालिग से रेप के मामले में ​गिरफ्तार पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के ओएसडी ओपी गुप्ता को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद ओपी गुप्ता को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने उन्हें 16 जनवरी तक न्यायिक रिमोड में भेज दिया था। आज उनका रिमांड खत्म हो रहा है, उन्हें आज सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में सुनवाई एडीजे राधिका सैनी की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।

गौरतलब है कि पीड़िता ने ओपी गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मजबूरी का फायदा उठाकर गुप्ता ने कई बार उसका यौन शोषण किया है। बताया यह भी जा रहा है कि ओपी गुप्ता ने पीड़िता का दो बार अबॉर्शन करवाया है। मामले में पीड़िता ने बीते दिनों शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने ओपी गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

ओपी ​गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद मामले में खुलासा करते हुए डिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि ओपी गुप्ता तीन साल से नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण कर रहा था। गुप्ता ने या रायपुर निवास और सरकारी बंगले में इस घिनौने करतूत को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस ने यह भी बताया कि जब पीड़िता शिकायत करने की बात कहती तो उसे डरा धमका कर शांत कर दिया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *