छत्तीसगढ़ में अब अवैध शराब के खिलाफ पुलिस मुहिम…डीजीपी ने रायपुर रेंज के आईजी को तत्काल कार्रवाई कर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब अवैध शराब के खिलाफ पुलिस मुहिम चलाएगी। डीजीपी ने रायपुर रेंज के आईजी को तत्काल कार्रवाई कर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।

बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार दूसरे राज्यों की अवैध शराब मिले हैं। अब इस मामले में डीजीपी ने सख्त तेवर दिखाते हुए पूरे प्रदेश में तत्काल बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

निर्देश मिलने के बाद अब अवैध शराब तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जाएगा। बता दें कि हाल ही में कवर्धा में 105 पेटी अवैध शराब मिले थे। इसके अलावा जांजगीर-चांपा और तिल्दा सहित अन्य शहरों में पुलिस ने अवैध शराब जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *