रायपुर : अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 272 कट्टा धान सहित दो ट्रेक्टर जप्त

रायपुर, 16 जनवरी 2020

प्रदेश में धान के अवैध परिवहन और भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा के ग्राम पंचायत सतगढ़ क्षेत्र में अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रेक्टर और 272 कट्टा धान जप्त किया गया है। मालखरौदा तहसीलदार ने बताया कि ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 11 डी 4123 से बिना वैध कागजात के परिवहन करते पाए जाने पर 122 कट्टा धान जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम भांठा में श्री विरेन्द्र राठिया से सोल्ड ट्रेक्टर में 150 कट्टा धान कागजात के आभाव में जप्त किया गया है। दोनों प्रकरणों मंे मण्डी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *