रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए मतदान दिवस पर अवकाश रहेगा

रायपुर, 16 जवनरी 2020

 राज्य शासन ने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन 2019-20 के लिए मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्रों के शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में अधिकारी-कर्मचारी के लिए निर्धारित निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करने के लिए मतदान दिवस पर अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए विभिन्न पंचायतों के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में 28 जनवरी, 31 जनवरी और 3 फरवरी को मतदान दिवस निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *