एटीएम की क्लोनिंग कर 2 लाख रुपए की ठगी, तीन दिन में निकाल लिए सारी रकम

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर ATM की क्लोनिंग कर बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये निकालकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जौरा कृषक नगर निवासी मोटर गैरेज के मालिक दिनेश शर्मा के एसबीआई बैंक के एटीएम का क्लोन तैयार कर तीन दिन 21 दिसंबर को 80 हजार 22 दिसंबर को 80 हजार और 23 दिसंबर को 40 हजार मिलाकर कुल 2 लाख रूपये निकालकर अज्ञात शातिर ठगों ने धोखाधड़ी की।

पीड़ित दिनेश शर्मा के मोबाइल पर बैंक से मैसेज दो दिनों बाद आया तब जाकर धोखाधड़ी की जानकारी मिली, जिसके बाद बैंक में पतासाजी करने पर पता चला कि बिहार के एसबीआई ATM से पुरे पैसे निकाले गए हैं, जबकि पीड़ित का कहना है कि गया बिहार वो कभी गया ही नहीं और न कोई उनके रिश्तेदार वहां रहते हैं।

पीड़ित ने तेलीबांधा थाने पहुंचकर अज्ञात शातिर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। राजधानी रायपुर में एटीएम क्लोनिंग का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस शातिर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *