दंतेवाड़ा – 1 लाख का इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा: जिला पुलिस बल को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की टीम ने चिकपाल और किलेपाल के जंगल से एक लाख के इनामी सहित 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में डएकेएमएस अध्यक्ष पांडु माड़वी,जनमिलिशिया सदस्य मुचाकी मुड़ा और सीएनएम सदस्य मुड़ाराम शमिल है। फिलहाल पुलिस सभी नक्सलियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस बल और डीआरजी की टीम इलाके की सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जवानों ने चिकपाल और किलेपाल के जंगल में तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जवानों को देखकर नक्सली फरार होने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें धर दबोचा।

कई वारदातों में शामिल
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सलियों के नाम इलाके के दर्जनों थानों में सैकड़ों अपराध दर्ज है। ये सभी नक्सली कई संगीन वारदातों में भी शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *