रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित

रायपुर 22 जनवरी 2020

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्तर में संचालित एक माह के मलेरियामुक्त बस्तर अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पत्रकार-वार्ता में श्री सिंहदेव ने बताया कि तीन चरणों में चलने वाले अभियान का पहला चरण अभी संचालित किया जा रहा है। मानसून के पहले जून में और मानसून के बाद नवम्बर में दूसरा और तीसरा चरण संचालित किया जाएगा। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को मलेरियामुक्त करने के लिए इस व्यापक अभियान को पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *