बिलासपुर : आरएसएस के राष्ट्रीय विचारक पुष्पेंद्र सिंह के द्वारा संविधान के ऊपर दिए गए विवादीत बयान को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समिति द्वारा सिविल लाइन थाना पहुँच कर आरएसएस के राष्ट्रीय विचारक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए FIR करने की मांग की गई।
बिलासपुर प्रेरणा सुदर्शन मंच के द्वारा कुछ दिन पहले भारतीय संविधान एव हिंदुत्व को लेकर व्यख्यान का आयोजन किया गया था जिसमे मुख्य प्रवक्ता के रूप में आरएसएस के राष्ट्रीय विचारक पुष्पेंद्र सिंह पहुँचे थे जिन्होंने अपने उत्बोधन में सैकड़ो लोगो के सामने संविधान के बारे में कहा कि संविधान ने देश को रंग जाती धर्म मे बांट दिया है और भारतीय संविधान में झूठ के अलावा कुछ नही है।
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समिति का कहना है कि आरएसएस के राष्ट्रीय विचारक के द्वारा दिया गया यह बयान उनकी मंद बुद्धि को दर्शाता और इससे हम संविधान के मानने वालों के लिए बहुत ही दुख का विषय है भारतीय संविधान सबको समानता का अधिकार दिया है किंतु केवल राजनीति के लिए भारतीय संविधान को गलत कहना हम कतई बर्दाश्त नही करेंगे और जब तक उनके खिलाफ FIR नही होगा हम लगातार आंदोलन करते रहेंगे. वही पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
