रायपुर : राज्यपाल राजधानी में और मुख्यमंत्री जगदलपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

रायपुर, 25 जनवरी 2020

71 वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत कोरबा में और विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी जिला मुख्यालय कांकेर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव अंबिकापुर में, लोक निर्माण मंत्री श्री रविन्द्र चौबे बिलासपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर में, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा में, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा सुकमा में, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया बलौदाबाजार-भाटापारा में , महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया बालोद में, लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरू रूद्र कुमार बेमेतरा में, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जांजगीर-चांपा में, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल रायगढ़ में और खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत जशपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह कोरिया में और उपाध्यक्ष श्री वृहस्पत सिंह बलरामपुर-रामानुजगंज में, उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो गरियाबंद जिले में ध्वजारोहरण करेंगे। मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लालजीत सिंह राठिया मुंगेली में एवं उपाध्यक्ष डॉ. श्रीमती लक्ष्मी धु्रव धमतरी में, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल बीजापुर में और उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम दंतेवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे। सांसद श्री दीपक बैज नारायणपुर में, विधायक श्री धनेन्द्र साहू महासमुंद में, श्री सत्यनारायण शर्मा राजनांदगांव में और श्री मोहनलाल मरकाम कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *