छात्राओं के लिपस्टिक लगाकर आने पर लगाया प्रतिबंध…पीओके के विश्वविद्यालय का तुगलकी फरमान

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के एक विश्वविद्यालय ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए कैंपस में लिपस्टिक लगाकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। विश्वविद्यालय ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इसका उल्लंघन करने वाली छात्राओं से जुर्माना वसूला जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पीओके स्थित मुजफ्फराबाद के विश्वविद्यालय ने छात्राओं को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए लिपस्टिक लगाकर न आने को कहा है। प्रशासन ने कहा कि इसका पालन न करने वाली लड़कियों को 100 रुपये का जुर्माना देना होगा।

पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार नायला इनायत ने विश्वविद्यालय के आदेश की प्रति को ट्वीट करते हुए चुटकी ली। उन्होंने लिखा कि अगर कोई लड़की लिपस्टिक लगाकर आती है तो उस पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। लेकिन, क्या इसका मतलब यह भी है कि अगर कोई लड़का यूनिवर्सिटी लिपस्टिक लगाकर आए तो ठीक रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *