7 फ़रवरी को रिलीज़ होगी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘दईहान’…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आर्ट फिल्म मेकर भूपेंद्र साहू की बहुप्रतिक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म दईहान अब पूर्ण हो चुका है। दईहान का आधिकारिक ट्रेलर यूट्यूब पर जारी कर दी गई। छत्तीसगढ़ में लबे अंतराल के बाद एक ऐसी फिल्म दर्शकों को देखने को मिलेगी जिसे देखकर सही मायने में लगेगा कि हां ये है छत्तीसगढ़ी फिचर फिल्म, जिसमें छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति और लोक परंपरा दिखता है। भूपेंद्र साहू छत्तीसगढ़ की लोक कला के बारे काफी जानकारी रखते है। भोपाल के भारत भवन में उन्होने लंबा समय बिताया है कला साधना में। उनकी सांस्कृतिक संस्था रंग सरोवर लोकगीत और संगीत की अनुपम प्रस्तुति के लिये विख्यात है। जितनी पकड़ उनकी रंगमंच में है उतनी ही सिने दुनिया में भी है, ‘दईहान’ फिल्म का नाम रखा गया है तो कहानी भी ठेठवार समाज की होगी इतना तो पक्का है। ठेठवार के लिये मातर, मड़ई, गाय और दूध-दही की चंडी परंपरा का हिस्सा है जिसे फिल्म में बखूबी दर्शाया गया है। सोशल मीडिया में काफी चर्चित दईहान का आधिकारिक विडियों यूट्यूब लांच होते ही दईहान की स्टोरी भी साफ हो गई कि भूपेंद्र जी वाकई आर्ट मूवी के महारथी है। छत्तीसगढ़ में अपना रीति-रिवाज, अपनी परंपरा और अपनी भाषा के प्रति सम्मान और समर्पण दिखता है फिल्म की कहानी की बात करे तो भूपेंद्र ने ग्राम्य संस्कृति के उस हिस्से को उठाया है जो यादव समाज का प्रतिनिधित्व करता है। गाय चराना यदुवंशियों की परंपरा में है, दैनिक जीवन का कार्य भी गायों के बीच ही शुरू और अंत होता है। फिल्म में शायद यही दिखाने की कोशिश की गई है। फूल झरे हांसी, मोती झरे बयना तोर… पहिली नजर म मोही डारे रे, जादू का अइसे तेहा मारे रे… गीत से रधिया यानी जागेश्वरी मेश्राम और किशुन यानी संदीप पाटिल को देखेंगे। फिल्म के मुख्य कलाकार लीजेंड एक्टर रजनीश झांझी अंजलि सिंह नजर आएंगे। अन्य कलाकार अमर सिंह लहरे, कुलेश्वर ताम्रकार, पप्पू चंद्राकर, एमन दास मानिकपुरी दिखेंगे निर्माता मलयज साहू आरम्भ फिल्म्स द्वारा निर्मित यह 7 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *