रायपुर : उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गणतंत्र दिवस : पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव ने किया झण्डावंदन

सांस्कृतिक प्रस्तुति और झांकियों ने किया आकर्षित

रायपुर 27 जनवरी 2020

71 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा के अंबिकापुर जिला मुख्यालय में उत्साह एवं उमंग के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। पंचायत मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने झण्डावंदन किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। श्री सिंहदेव ने मुख्यमंत्री का राज्य की जनता के नाम गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया।
अम्बिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिक कर विभाग की झांकियां लोगों के लिए आकर्षक का केन्द्र रहा साथ ही मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण दर्शकों का मनमोह लिया। श्री सिंहदेव ने मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।
श्री सिंहदेव ने गणतंत्र दिवस समारोह में शांति के प्रतीक स्वरूप आकाश में कबूतर छोड़े और हर्षोल्लास के प्रतीक गुब्बारे उड़ाये। गणतंत्र दिवस समारोह में सशस्त्र बल और पुलिस बल के द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जयकारे के नारे से समारोह स्थल गूंज उठा। इस दौरान आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। श्री सिंहदेव ने समारोह में शहीद परिवारों के सदस्यों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *