रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया 29 जनवरी को स्वच्छता एप का करेंगे शुभारंभ

रायपुर 28 जनवरी 2020

नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया  29 जनवरी को सवेरे 10 बजे राजधानीवासियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनायी गयी स्वच्छता एप का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन में आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि महापौर श्री एजाज ढेबर स्वच्छता एप के माध्यम से स्वच्छता संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का नियमित रूप से मॉनीटरिंग एवं निराकरण करेंगे। साथ ही एप के जरिए से प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं का समय-समय पर समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *