रायपुर : राज्य सड़क क्षेत्र परियोजना के तहत 855 किलो मीटर की सड़कें पूर्ण : 869 किलोमीटर लम्बाई की 25 सड़कों का कार्य प्रगति पर

रायपुर, 28 जनवरी 2020

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क क्षेत्र परियोजना के अंतर्गत एशियन विकास बैंक (एडीबी) की सहायता से प्रदेश में 855 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के अंतर्गत तृतीय ऋण में 3484 करोड़ रूपए की लागत के 869 किलोमीटर लम्बाई की 25 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तृतीय ऋण परियोजना के तहत एडीबी की सहायता से प्रगतिरत सड़कों में मुख्य रूप से धमतरी जिले में बुढ़ेनी-नयापारा-परसवानी-मगरलोड-मोहंदी-बोरसी-भोयना मार्ग 67 किलोमीटर, रायपुर-धमतरी जिले में टिकरापारा-सेजबहार-सेमरा-भखारा-धमतरी मार्ग 54 किलोमीटर और रायगढ़ जिले में करूभाठा-रक्सापाली-कच्छर-उसरौथ-तारापुर-पुटकापुरी-सुपा मार्ग 48 किलो मीटर शामिल हैं। प्रगतिरत कार्यों में रायपुर, बलौदाबाजार एवं महासमुंद जिले में घोटिया-पलारी-वटगांव-घिरपुरी-चिखली-समोदा-अछोला-तुमगांव मार्ग 44 किलोमीटर, महासमुंद जिले में लंबर-बोडेसरा-बिरकोल-सिंघोरा मार्ग 40 किलोमीटर, राजनांदगांव जिले में बिरहीकला-डंगड़-सोमाटोला-गोटाटोला-खड़गांव मार्ग 39 किलोमीटर और डोंगरगांव-खुज्जी-पिन्कापार-जेवरतला मार्ग 23 किलोमीटर, गरियाबंद जिले में पाण्डुका-जतमाई-घटारानी-गायडबरी-मुड़ेली-मुड़ागांव मार्ग 38 किलो मीटर, बालोद जिले में करहीभदर-निपानी-मोखा-बटलेर-जामगांव मार्ग 35 किलोमीटर और अण्डा-रनचिराई-जामगांव मार्ग 24 किलोमीटर, धमतरी जिले में कुरूद-मेघा-मगरलोड-अमलीडीह-धौराभाठा-खिसोरा-पाण्डुका मार्ग 32 किलोमीटर, जांजगीर जिले में जांजगीर-चांपा सक्ती-टुण्डरी मार्ग 32 किलोमीटर, बिलासपुर जिले में मंगला-भैंसाझार मार्ग 26 किलो मीटर और मुंगेली जिले में लोरमी से पैजनिया एवं मसना से मसनी जरहागांव मार्ग 25 किलो मीटर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *