दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग…भाजपा नेता की खुलेआम धमकी

दिल्ली। इन दिनों एनआरसी पर पूरे देश में बवाल मचा है। भाजपा और उसके विरोधियों में जमकर जुबानी तीर चल रहे हैं। अब भाजपा सांसद ने दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे आंदोलन पर धमकी दी है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले शाहीन बाग राजनीतिक आंदोलनों का अखाड़ा बन गया है। इस मसले पर दिल्ली की सियासत गरम है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने अब खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि अगर भाजपा दिल्ली का चुनाव जीतती है तो हम एक घंटे में शाहीन बाग खाली करा देंगे।
दरअसल भाजपा नेता शाहीन बाग आंदोलन को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। ये लड़ाई रोज पर रोज तल्ख होती जा रही है। कल गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद माना जा रहा है कि भाजपा अब इस मुद्दे पर कड़े और अक्रामक तेवर अपनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *