रायपुर : तीन आई.ए.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

रायपुर, 28 जनवरी 2020

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री सोनमणि बोरा, सविच, संसदीय कार्य विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, राज्यपाल राजभवन सचिवालय को उनके वर्तमान कत्र्तव्यों के साथ-साथ सचिव, श्रम विभाग तथा श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार श्री अविनाश चम्पावत सचिव, जल संसाधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को उनके वर्तमान कत्र्तव्यों के साथ-साथ सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं श्री रिमिजियुस एक्का सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को उनके कत्र्तव्यों के साथ-साथ संयुक्त सचिव, नगरीय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *