भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 180 रन का लक्ष्य

India vs New Zealand 3rd T20I Live Cricket Score: हैमिल्टन में खेले जा रहे तीसरे टी-20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। रोहित शर्मा ने 40 गेंदों में 65 रन ठोके। केएल राहुल एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। जबकि कप्तान विराट कोहली ने 38 रन बनाए। आखिरी ओवर में जडेजा और मनीष पांडे ने मिलकर 18 रन ठोके पांच मैच की सीरीज में भारतीय टीम शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 से आगे है। टीम इंडिया अगर आज का मुकाबला जीत लेती है, तो वह न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपनी पहली टी-20 सीरीज जीतकर सीरीज भी रच देगी।

टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और केएल राहुल ने तूफानी शुरुआत देते हुए 9 ओवर में 89 रन जोड़ दिए. कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने केएल राहुल को कॉलिन मुनरो के हाथों कैच आउट करवाते हुए भारत को पहला झटका दे दिया. केएल राहुल 27 रन बनाकर आउट हुए।

IND vs NZ: आखिरी ओवर में आए 18 रन

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 180 रन का लक्ष्य। आखिरी ओवर में जड्डू और मनीष पांडे ने मिलकर 18 रन ठोक दिए। छठे नंबर पर आए मनीष पांडे ने छह गेंदों में 14* रन बनाए तो सातवें क्रम पर आए रवींद्र जडेजा पांच गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।

NZ vs IND: विराट कोहली 38 रन बनाकर आउट

27 गेंदों में 38 रन बनाकर विराट कोहली बेनेट का तीसरा शिकार बने। रनगति बढ़ाने के प्रयास में वह 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में टिम साउदी द्वारा लपके गए। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 1617/5, मनीष पांडे (7) और रवींद्र जडेजा (1)

पांचवें क्रम पर आते ही श्रेयस अय्यर फेल

16.6 ओवर में श्रेयस अय्यर सेंटनर का शिकार बने। आखिरी गेंद को हवा में मारने की फिराक में श्रेयस अय्यर स्टंपिंग हुए। भारत को अभी तक रोहित शर्मा (65), केएल राहुल (27) और शिवम दुबे (03) और श्रेयस अय्यर (17) के रूप में चार झटके लग चुके हैं।

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर

15 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 24 और श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 127/3 विराट कोहली (24) और श्रेयस अय्यर (6)

एक ही ओवर में गिरे दो विकेट

10.3 ओवर में 94/1 भारत बेहद मजबूत स्थिति में था। तभी चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रोहित शर्मा लॉन्ग ऑन पर कैच आउट हो गए। इस मैच में रोहित ने बेनेट की जमकर धुनाई की थी, लेकिन इसी गेंदबाज ने उन्हें रोका। रोहित 40 गेंदों में तीन छक्के और चार चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। भारत इस झटके से उबरा ही नहीं था कि नंबर तीन पर प्रमोट किए गए शिवम दुबे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। थर्ड मैन पर ईश साेढ़ी ने उन्हें लपका। दुबे सिर्फ दो रन ही बना सके।

11 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 96/3 (विराट कोहली 0)

10 ओवर का खेल खत्म

भारत ने एक विकेट गंवाकर 92 रन बना लिए हैं। हिटमैन रोहित शर्मा 64 रन बनाकर क्रीज पर हैं। तीसरे क्रम पर विराट की जगह आज शिवम दुबे को भेजा गया है।

IND vs NZ: भारत का पहला विकेट गिरा

लगातार तीसरे अर्धशतक से चूके केएल राहुल। नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर मुनरो को कैच थमा बैठे। विकेट ग्रैंडहोम का मिला। राहुल ने 19 गेंदों में 27 रन बनाए।

दिलचस्प आंकड़ा

पावर प्ले में भारत ने बिना किसी नुकसान के 69 रन बना लिए हैं। पिछले तीन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत का पावर प्ले में स्कोर 60 से ऊपर ही रहा। इससे पहले पुणे में श्रीलंका के खिलाफ 63/0 तो उससे पहले मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 72/0 था।

NZ vs IND: छठे ओवर में रोहित शर्मा ने ठोके 26 रन

छठे ओवर में रोहित शर्मा ने तहलका मचा दिया। यह पावर प्ले का आखिरी ओवर था। पहली गेंद पर राहुल ने सिंगल लेकर रोहित शर्मा को स्ट्राइक दी। इसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर उन्होंने हामिश बेनेट को छक्का मारा। चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका जमाया तो आखिरी गेंद को बॉलर के सिर के ऊपर से छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

टीम इंडिया की तेज शुरुआत

भारत की जोरदार शुरुआत। उपकप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल चौके-छक्के बरसा रहे। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर: 26/0, रोहित शर्मा (12) और केएल राहुल (14)

मैच शुरू

न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर टिम साउदी फेंक रहे हैं। सामना कर रहे हैं भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा। नॉन स्ट्राइक एंड पर हैं केएल राहुल। साउदी नौ पारियों में तीन बार रोहित को निपटा चुके हैं।

25 रन बनाते ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली अगर मैच में 25 रन बना लेते हैं तो बतौर कप्तान सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। कोहली अबतक 35 मैच में 45.33 की औसत से 1088 रन बना चुके हैं। इस मामले में पूर्व कप्तान धोनी (72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन) पहले स्थान पर हैं।

दोनों टीम की प्लेइंग XI ऐसी है

भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

इस अहम मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि न्यूजीलैंड ने ब्लेयर टिकनर की जगह स्कॉट कुग्गेलैन को इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

दोनों कप्तान मैदान पर टॉस के लिए पहुंचे। एक बार फिर कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता। भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *