रायपुर : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत वचार-विमर्श

रायपुर, 31 जनवरी 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से सम्बद्ध विभागों के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वन, आवास एवं पर्यावरण, परिवहन तथा विधि एवं विधायी विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन, विधि विधायी विभाग के प्रमुख सचिव श्री एन.के. चंद्रवंशी, सचिव परिवहन डॉ. कमलप्रीत सिंह, वन विभाग के सचिव श्री जय सिंह महस्के, आवास एवं पर्यावरण विभाग की सचिव सुश्री  संगीता पी., प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर विकास प्राधिकरण श्री एन.एन. एक्का, आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री भीम सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *