रायपुर : ग्रामोद्योग मंत्री ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

रायपुर, 31 जनवरी 2020

ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज राजधानी स्थित नीर भवन में विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ आगामी बजट के पूर्व तैयारियों से संबंधित ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार द्वारा चर्चा की जानी है। इस परिप्रेक्ष्य में ग्रामोद्योग मंत्री द्वारा विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, सचिव श्री हेमंत पहारे और संचालक श्री सुधाकर खलको की उपस्थिति में ग्रामोद्योग के समस्त घटकों में संचालित गतिविधियों की अद्यतन जानकारी ली तथा प्रचार-प्रसार से संबंधित विस्तृत वित्तीय समीक्षा की गयी। इसके साथ ही साथ आगामी बजट वर्ष 2020-21 के लिए विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण नवीन मद के कार्यों की प्रकल्पवार जानकारी ली गई। इस अवसर पर विभाग के समस्त घटकों के प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *