रायपुर : श्रम विभाग के दो अधिकारी सेवानिवृत्त : अधिकारी-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

रायपुर 01 फरवरी 2020

संचालक कर्मचारी राज्य बीमा सेवाए डॉ. वी. बी. भसीन और बीमा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टी. बी. गोस्वामी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर श्रम विभाग के सचिव श्री सोनमणी वोरा ने डॉ भसीन तथा डॉ. गोस्वामी को शाल और श्रीफल भेंटकर उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।
सचिव श्री वोरा ने डॉ. भसीन की सज्जनता, आमजनों से सहयोग की भावना एवं उनके कार्य शैली की प्रशंसा की। उन्हांेने कहा कि ऐसे सहज, सरल, व्यक्तित्व के धनी, निर्विवाद, सफल एवं कुशल अधिकारी बहुत कम मिलते है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जब भी सहयोग की आवश्यकता होगी तब सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। श्री वोरा ने इस मौके पर कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं के नवनियुक्त संचालक डॉ. राजेश डेगन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विदाई समारोह को श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त श्री एस. एल. जांगड़े, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्य्क्ष डॉ. जितेन्द्र ठाकुर, प्रांताध्यक्ष श्री राकेश साहू और श्री रूपेश जांगड़े ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर में डॉ. सौरभ त्यागी, श्रीमती किरण महापात्र, श्रीमती शारदा चंद्रवंशी, श्री सचिन चोपकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *