IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, टी-20 सीरीज में 5-0 से किया क्लीन स्वीप

India vs New Zealand 5th T20I Live Score:
भारतीय टीम ने शुरुआती चार मुकाबले जीतकर सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दोनों मुकाबले सुपर ओवर में जीते थे। माउंट मॉनगनुई में पहली बार टी-20 मैच खेलेगी टीम इंडिया। रोहित की कप्तानी में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन फिर से बाहर, भारत की तरफ से विराट कोहली को आराम।

भारत ने रोहित की अर्धशतकीय पारी की मदद से बनाए 163 रन, न्यूजीलैंड को दिया 164 रन का लक्ष्य। रोहित शर्मा रिटायर्ड हार्ट होकर मैच से बाहर हो गए हैं। रोहित की जगह राहुल दूसरी पारी में कप्तानी कर रहे हैं।

भारत ने 5-0 से किया क्लीन स्वीप

भारत ने न्यूजीलैंड को सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में भी हरा दिया है। टीम इंडिया ने इसी के साथ 5-0 से सीरीज क्लीन स्वीप करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम पांच मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में क्लीनस्वीप करने वाली पहली टीम बन गई है।

विराट और रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया है।

माउंट मॉनगनुई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 163 रन बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम टेलर के अर्धशतकीय पारी के बावजूद लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और सात रन से मैच हार गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *