विषम परिस्थितियों में भी जनता से रखें नम्र व्यवहार…नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को राज्यपाल की सीख

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके ने रायपुर नगर निगम के पार्षद और महापौर की करीब 2 घंटे क्लास लगाई, जिसमें उन्होंने रायपुर निगम की चुनौतियां बताने के साथ सीख दी कि पार्षदों का व्यवहार जिस तरह वोट मांगने के दौरान था, उसी तरह पांच साल भी रहना चाहिए। रायपुर नगर निगम के पार्षद राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे।

राज्यपाल से मिलने वाले पार्षदों के दल में कांग्रेस पार्षदों के अलावा बीजेपी के 5 पार्षद, महापौर और सभापति भी थे। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन के अनुभव भी साझा किए और कहा कि पार्षद हमेशा अपना फोन चालू रखें, सुबह उठकर पहले लोगों के बीच जाएं। विषम परिस्थितियों में भी जनता के साथ उनका व्यवहार नम्र होना चाहिए।

ट्रेनिंग के बाद राज्यपाल ने महिला पार्षदों के साथ अलग से समय बिताया और राजभवन भी घुमाया। महापौर का कहना है कि राज्यपाल से मिलने के बाद पार्षदों का आत्मविश्वास बढ़ा है। इधर सभापति प्रमोद दुबे ने अफसोस जताते हुए कहा कि भाजपा पार्षदों को भी बुलाया गया था लेकिन वे नहीं आए ऐसी आदतें निगम के कामकाज पर असर डाल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *