कांकेर। कांकेर पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर लघु फ़िल्म का विमोचन किया है, लोगों को जागरूक करने के लिए कांकेर पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने इस फिल्म का विमोचन किया। इस वीडियो के माध्यम से शराब पीकर गाड़ी चलाने, तीन सवारी गाड़ी में बैठने और हेलमेट को ना पहने वाले लोगों को नुकसान के बारे में बताया गया है।
मेगा जिंगल साउंड के माध्यम से कांकेर कोतवाली के सामने आम लोगों को इसकी जानकारी मिलती रहेगी। इस फिल्म के वीडियो में कांकेर यातायात के जवान और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भी यातायात नियमों की जानकारी देते नजर आए हैं। फिल्म में उन्होने भी लोगों को जागरूक बनाने की अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया है।
