बस्तर संभाग में जवानों की आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं….एक और जवान ने सर्विस रायफल से गोली मारकर की खुदकुशी

कांकेर। बस्तर संभाग में जवानों की आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कांकेर में एक और जवान ने सोमवार को गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

मामला अंतागढ़ ब्लॉक का है यहां नवागांव में मतदान ड्यूटी में तैनात जवान विजय कुमार नेताम ने खुद को अपनी इंसास रायफल से गोली मार ली. घटना के बाद जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल जवान ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसका पता नहीं चल पाया है.

मामले में एएसपी कीर्तन राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक जवान 28 वीं बटालियन का आरक्षक विजय कुमार नेताम है, जिसकी चुनाव में डियूटी लगी थी उसने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है. बाकी सभी बातें जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *