बिलासपुर : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 : गौरेला, पेण्ड्रा, मरवाही के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को कलेक्टर ने प्रमाण पत्र प्रदान किया

बिलासपुर 3 फरवरी 2020

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत बिलासपुर जिले में द्वितीय चरण में पेण्ड्रा, गौरेला एवं मरवाही क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हेतु सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा आज की गयी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. संजय अलंग ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में आज नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-18 पेण्ड्रा की श्रीमती हेमकुंवर अजीत श्याम, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 पेण्ड्रारोड की श्रीमती जानकी सर्राटी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-20 पेण्ड्रारोड की श्रीमती संगीता बाई करसायल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-21 मरवाही के श्री शुभम पेन्द्रो, और निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-22 मरवाही की श्रीमती पुष्पेश्वरी अर्जुन तंवर को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *