मिक्सर मशीन में दबकर ड्राइवर की मौत….NMDC के निर्माणाधीन प्लांट में दर्दनाक हादसा

जगदलपुर: नगरनार में निर्माणाधीन एनएमडीसी स्टील प्लांट में सोमवार को हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लांट के अंदर चल रहे कार्य के दौरान ट्रासिंट मिक्सर गाड़ी पानी के एक बड़े टैंक में जा गिरी, जिससे ड्राइवर की गाड़ी के नीचे दब जाने से मौत गई। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक वाहन चालक मिक्सर वाहन से पानी लेने जा रहा था। इसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी बेकाबू होकर सीधे टैंक में जा गिरी। हादसे के बाद काफी मशक्कत से गाड़ी को क्रेन की मदद से टैंक से बाहर निकाला गया। साथ ही ड्राइवर के शव को भी निकाल लिया गया है। ड्राइवर ओडिशा के सुरली गांव का रहने वाला था, जिसका नाम हर्षराम बताया जा रहा है। वह पिछले 2 साल से प्लांट में गाड़ी चलाने का काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *