आज का राशिफल, कैसा होने वाला है आपका दिन

1. मेष – आज आपको शारिरिक कष्ट रहेगा। आज आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आज मानसिक परेशानी रहेगी स्थान परिवर्तन पर लाभ होगा। आज रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आज मंगल गायत्री मंत्र का जप करें लाभ होगा। आज संतान पक्ष से सुख मिलेगा और आपका शुभ रंग लाल श्वेत।

2. वृषभ – आज जीवन में सुख समृद्धि स्थिरता रहेगी परंतु अहंकार का त्याग करें, जीवनसाथी से स्नेह बनाए रखें। आज चुनौती पूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप प्रदोष व्रत करें लाभ होगा। इसी के साथ आज आपका शुभ रंग – हरा काला क्रीम।

3. मिथुन – आज आत्मबल के कारण आपकी विजय अवश्य होगी, दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। आज भोग विलास में अधिक न डूबना हितकारी होगा। आज पुराने मित्रों के मिलने से हर्ष होगा। आज पिता से विवाद संभव।

4. कर्क – आज रोजगार क्षेत्र और स्त्री वर्ग से असंतोष रहेगा। आज पारिवारिक विशेष रूप से संतान पक्ष से पीडा़ संभव। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आज पुरानी संपत्ति से लाभ होगा। आज यात्रा लाभ होगा, शत्रु के टकराव से बचें। सोमवार को रुद्राभिषेक करें, लाभ होगा।

5. सिंह –
 आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता मन को अशांत रखेगी, व्यापार व्यवसाय व नौकरी में स्थिति विपरीत रहेगी। आज आप जोखिम न लें यही उचित होगा। आज संतान पक्ष से सुख मिलेगा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप सूर्य गायत्री मंत्र का जप करें लाल वस्त्र धारण करें। शुभ रंग – लाल। शुभ अंक 4, अशुभ 7,

6. कन्या – आज कार्य की अधिकता से स्वास्थ्य में परेशानी संभव।कुटुंब जनों से मतभेद, अचानक व्यय मानसिक चिंता बढाएगा। आज आर्थिक लाभ होगा लेकिन भावुकता में नुकसान हो सकता है। आज संतान पक्ष में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव, संकटनाशक गणेश स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा।

7. तुला – आज पुरुषार्थ से धन लाभ होगा। भाग्य साथ देगा। धार्मिक आयोजन में समय व्यतीत होगा। व्यर्थ क्रोध से बचें। आज विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, व्यापार में तेजी आएगी। शत्रु पक्ष समस्या उत्पन्न कर सकता है।

8. वृश्चिक – आज परिश्रम से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपका पिता से विवाद हो सकता है। आज तामसिक भोजन से स्वास्थ्य पीडा़ संभव। आज पारिवारिक असंतोष के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। आज बड़ी योजनाओं पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा।

9. धनु – आज भाग्य में कमी के कारण धर्म क्षेत्र में अरुचि उत्पन्न होगी, मानसिक तनाव रहेगा आत्मविश्वास से बडी़ कोई शक्ति नहीं है, विजय आपकी होगी। आज विद्यार्थियों को सफलता के लिए प्रज्ञा वर्धन स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग – लाल श्वेत पीला ।शुभ अंक 8, अशुभ 7,

10. मकर – आज व्यस्त दिनचर्या रहेगी, पुरानी संपत्ति से लाभ होगा परंतु भाई से विवाद संभव है। आज पुरुषार्थ करें भाग्य पर आधारित न रहें, आलस्य का त्याग करें। आज आप ब्रह्मचर्य धारण करें लंबी दूरी की यात्रा में लाभ मिलेगा। शिवार्चन करें साथ में चावल की खीर का भोग लगाकर बांटिए ।

11. कुंभ – आज ज्ञान विद्या में वृद्धि। धर्म कर्म में मन रमेगा। आज किसी का अपमान या तिरस्कार अपमान का कारण बन जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें संयमित आचरण भोजन करना उचित होगा। आज आप भगवति स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

12. मीन – आज यश मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति की पदोन्नति होगी, स्थान परिवर्तन संभव। आज माता पिता की सेवा सारे मनोरथ पूरे करेगी। आज श्री रामचरित मानस या रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा। आज संतान पक्ष से सुख मिलेगा आपकी चतुरता की हर ओर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *