IND vs NZ Live Score: श्रेयस ने जड़ा वन-डे करियर का सातवां अर्धशतक, राहुल दे रहे हैं साथ

India vs New Zealand 1st ODI Live Cricket Score: भारत-न्यूजीलैंड की टीम लगभग छह महीने के बाद वनडे में आमने-सामने होगी। पांच मैचों की T-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम का इरादा पहले मुकाबले का आगाज जीत से करने का होगा। टॉस कीवी टीम ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। अपना वन-डे डेब्यू कर रहे पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। कप्तान विराट कोहली 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे, उन्होंने अय्यर के साथ मिलकर 101 रन की साझेदारी निभाई। विराट कोहली के बाद श्रेयस अय्यर ने भी पचासा जड़ा।

अय्यर और केएल राहुल अब तेजी से रन बटोर रहे हैं। साउदी के अवर में राहुल ने लगातार दो छक्के जड़े दिए। ओवर से आए 14 रन। 38  ओवर के बाद भारत का स्कोर 234/3, राहुल- 42 अय्यर- 69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *