लिव-इन रिलेशन में रहने वाली युवती की हत्या…दूध में चूहा मारने का दवाई डालकर की हत्या

 रायपुर। लिव-इन रिलेशन में रहने वाली युवती की हत्या का मामला सामने आया है. युवती से पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी ने दूध में चूहा मारने का दवाई डालकर की हत्या की. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है.

घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है. डीडी नगर थाना प्रभारी मंजूलता राठौर ने बताया कि मृतिका रीना बंसोड़ और आरोपी नीरज सेन पिछले 2 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. मृतका रायपुरा स्थित निजी अस्पताल में प्राइवेट जॉब करती थी, उसके घर आरोपी नीरज सेन का आना-जाना लगा रहता था.

करीबन 6 महीने पहले किसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ, जिसकी वजह से आरोपी ने मृतका के दूध में चूहे मारने की दवाई डालकर पिला दिया. हालत बिगड़ने पर मृतका को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उस वक्त मृतका ने अपने बयान में बताया था कि आरोपी ने उसे दूध में जहर मिला कर दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को आरोपी नीरज सेन की गिरफ्तारी की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *