बिलासपुर – रतनपुर में स्थित दरगाह पर बना शानदार प्रवेश द्वार

बिलासपुर के समाजसेवी प्रतिष्ठित व्यक्ति मोहम्मद रफ़ीक खान ने स्वागत द्वार का फिता काटकर किया उद्घाटन।

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध दरगाहो में से एक, रतनपुर में स्थित दरगाह,हजरत सैय्यद मुसाशहिद-रह- जुना शहर रतनपुर वाले बाबा के दरबार में प्रवेश द्वार कुछ समय से अधूरा था। जिसे कमेटी और समाज के लोगों ने ध्यान देकर इसका पुरा निर्माण कराया। वही आज सभी के उपस्थिति में इस शानदार बाबा साहब के द्वार का उद्घाटन किया।

दरअसल शासन के द्वारा इसे पर्यटन स्थलों से दुर रखने के कारण इसका रख रखाव व संरक्षण के लिए खुद समाज को आगे आना पड़ रहा है। इस प्रसिद्ध दरगाह में हजारों लाखों लोगों की आस्था है।जहां छत्तीसगढ़ के बाहर से भी लोग अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं।इस आस्था के केन्द्र पर शासन प्रशासन को भी विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।वर्षों से अधूरे पड़े प्रवेश द्वार को समाज के जागरूक लोगों ने मिलकर एक शानदार प्रवेशद्वार का निर्माण कराया है।जिसका आज उद्घाटन किया गया। वर्षो से रुकी इस निर्माण कार्य का पुरा होने से लोगों में इसकी खुशी देखतें ही बन रही थी।

इसमें विशेष रूप से सहयोग बिलासपुर के मोहम्मद रफिक खान,मो.हनीफ़खान,मो.हबीब,मो.शफीक की रही और सदर निशार अहमद,अब्दुल वहीद खान टेलर,मो.अजमत खान(बहादुर) और दरगाह कमेटी के सदस्यों के साथ साथ रतनपुर नगर के सभी आम जनता की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *