लड़की का प्रपोजल रिजेक्ट करना लड़के को पड़ा भारी, मार दिया चेहरे पर ब्लेड

हाल ही में अपराध का जो नया मामला सामने आया है वह सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. इस मामले में एक लड़की ने एक लड़के के चेहरे पर ब्लेड मार दी है और कहा कि, ‘तुम्हें अपने चेहरे पर इतना घमंड है तो मैं तुम्हारा चेहरा ही नहीं रहेगा.’ इस मामले में यह सब होने के बाद बीच सड़क पर सरेआम लड़का लहूलुहान हो गया. इस मामले को उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया जा रहा है.

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में प्रेम संबंध के चलते एक छात्रा ने अपने प्रेमी छात्र को ब्लेड से सरेआम सड़क पर लहूलुहान कर दिया. इस मामले में यह भी बताया जा रहा है क‍ि छात्र-छात्रा एक ही इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते हैं और छात्रा एकतरफा प्यार करती है तो वहीं छात्र लड़की में और उसके प्यार कोई भी दिलचस्पी नहीं रखता है. वहीं लड़का पढ़ना चाहता था लेकिन लड़की उस पर बार-बार शादी करने का दबाव बना रही है. इस बात से लड़का परेशान था. वहीं लड़के ने लड़की को पढ़ाई के चलते प्यार करने से मना कर किया जिसके चलते लड़की ने लड़के को सरेआम ब्लेड से चेहरे पर घाव बना दिए.

खबरों के मुताबिक इस वजह से लड़का लहूलुहान हो गया और लड़की, लड़के को देखने के बाद मौके पर ही बेहोश हो गई. वहीं यह सब होने के बाद लड़के की मां बेहद परेशान हैं और फूट-फूटकर रो रही है. इस मामले में लड़की का कहना है कि, ”अगर लड़का अपने आपको इतना स्मार्ट समझता है तो मैं इसको स्मार्ट रखूंगी ही नहीं. इस नीयत से उसने ऐसा किया.’ डॉक्टर्स का कहना है कि अब लड़का बोलने की हालत में नहीं है और लड़के को गहरे ब्लेड के निशान लग चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *