रायपुर, 09 फरवरी 2020
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महान संत एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने सन्देश में कहा है कि संत रविदास ने सामाजिक बुराईयों को दूर कर समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
