सोनिया के इशारे पर MP के आदिवासियों को ईसाई बनाना चाहते हैं कमलनाथ’

भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कथित तौर पर 2021 की जनगणना में आदिवासियों से धर्म वाले स्थान में हिंदू लिखवाने के लिए अभियान चलाने की तैयारी में है. मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने इस पर तीखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि RSS ने राज्य में ऐसा कोई मुहीम चलाई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. कमलनाथ ने कहा था कि उनकी सरकार, संघ को आदिवासियों के जीवन में जहर नहीं घोलने देगी.

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों का धर्म बदलकर उन्हें ईसाई बनाने का प्रयास किया जा रहा है. गोपाल भार्गव ने कहा कि, ”सीएम कमलनाथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संकेत पर काम कर रहे हैं. सीएम छिंदवाड़ा समेत राज्य के आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करके उन्हें ईसाई बनाना चाहते हैं.”

गोपाल भार्गव ने आगे कहा कि, ”सीएम कमलनाथ कह रहे हैं कि अगर संघ ने आदिवासियों की मान्यताओं के खिलाफ कोई काम किया तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे, इससे बड़ा दुर्भाग्य राज्य के लिए और क्या होगा. पहले भी हिंदू धर्म के साथ काफी खिलवाड़ किया जा चुका है और कमलनाथ अब इस खिलवाड़ को बंद करें.” उन्होंने कहा कि आदिवासी आदिकाल से सनातन संस्कृति और धर्म का अभिन्न हिस्सा रहा है. यह प्रमाणित करने की जरुरत नहीं है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *