रायपुर। जनता से ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए राजधानी पुलिस आज से बड़ा अभियान चलाएगी. यदि ट्रैफिक नियमों तोड़ा गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसलिए राजधानीवासी नियमों का पालन जरुर करें.
दरअसल एएसपी आरिफ शेख के निर्देश के बाद राजधानी में ट्रैफिक जागरूकता को लेकर बड़ा अभियान चलाया जाएगा. जिसमें तीन सवारी, रॉन्ग साइड, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, गलत नंबर वाली गाड़ियां और ग्रामीण परमिट लेकर शहर सीमा क्षेत्र में चलने वाले ऑटो पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं पुलिसकर्मी कार्रवाई में लापरवाही बरते, तो उसके खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
