रायपुर : मुख्यमंत्री ने भूमकाल दिवस पर क्रांतिकारी गुंडाधुर को किया नमन

रायपुर, 10 फरवरी 2019

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भूमकाल स्मृति दिवस पर आदिवासी चेतना के प्रतीक, छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी शहीद गुंडाधुर को नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि आदिवासियों के जल,जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का आगाज करने वाले नायक गुुंडाधुर का बलिदान हमेशा इतिहास में अमर रहेगा। उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला भूमकाल दिवस सदा हमें शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का साहस देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *