रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया से भंडारपुरी के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

रायपुर, 10 फरवरी 2020

नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से रायपुर के विकासखण्ड आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडारपुरी के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्री डॉ. डहरिया ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी।
डॉ. डहरिया ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि गांव के विकास के लिए राज्य सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने पादर्शिता के साथ ग्रामीणों को विश्वास में लेकर गांव के विकास करने के निर्देश दिए। डॉ. डहरिया ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें, ताकि गरीब, पिछड़े तबके के सही हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती दामनी तेजसिंह डहरिया सहित पंचगण, श्री मकसुदन गुरू, श्री पवित बंजारे, श्री कामदेव, श्री सलीम ललित, श्री लुकेश कुमार, श्री धर्मेन्द्र बंजारे, श्री सत्यवान और श्री तोप सिंह तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *